🗓️ Updated on: September 27, 2025
गूगल दुनिया का सबसे बेहतर और प्रसिद्ध सर्च इंजन है। समय – समय पर गूगल अपने प्लेटफार्म को अपग्रेड करता रहता है। इसी क्रम में विभिन्न उत्पादों और सेवाओं पर आधारित गूगल फॉर इंडिया 2023 कार्यक्रम गूगल के द्वारा नई दिल्ली में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में गूगल ने Digi Kavach System (डिजी कवच सिस्टम) को लॉन्च करने की घोषणा की। यह यूजर्स को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उन्हें पैसों की चोरी से जुड़े ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए गूगल द्वारा डिजाइन किया गया नया उत्पाद है।
इस आर्टिकल में Google के Digi Kavach System के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी है। जैसे कि गूगल Digi Kavach System क्या है? ,यह कैसे काम करेगा, इसके लाभ क्या है, किस तरह से यह सुरक्षित रख सकता है इत्यादि बिंदूओं पर जानकारी उपलब्ध है।
Table of Contents
ToggleGoogle Digi Kavach System क्या है?
करोड़ों भारतीयो के वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Google ने 19 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में गूगल फॉर इंडिया 2023 कार्यक्रम के तहत Digi Kavach System को लांच किया। Digi Kavach System एक ऐसा डिजिटल सुरक्षा प्रणाली है जो ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर हमलों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रणाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का उपयोग करके उपयोगकर्ताओं के डेटा और उपकरणों को सुरक्षित करती है। Google द्वारा बनाया गया यह प्रोग्राम बहुत ही उपयोगी और प्रभावी सुरक्षा प्रणाली है। इसका उपयोग करके ऑनलाइन सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकता है, तथा यह आपको साइबर हमलों से बचा सकता है।
गूगल का ये डिजी कवच भारत में फाइनेंशियल फ्रॉड का पता लगाकर उससे निपटने का काम करेगा। इस काम के लिए गूगल ने भारत की कम्पनी फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर एम्पावरमेंट के साथ हाथ मिलाया है।
गूगल डिजी कवच सिस्टम का तालिकावरत विवरण (Highlights)
| सिस्ट्म या प्रोग्राम का नाम | Digi Kavach System- डिजी कवच सिस्टम |
| जारीकर्ता | गूगल |
| विस्तार क्षेत्र | सम्पूर्ण भारत वर्ष |
| लागू तिथि | 19-अक्टूबर 2023 |
| उद्देश्य | आनलाइन फ्राड या साइबर ठगी1 को रोकना। |
| लाभ | बैंक खातों, क्रेडिट कार्ड, डेविट कार्ड (ATM) और अन्य महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों को सुरक्षा प्रदान करना। |
| तकनीकी | कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग |
| सहयोगी संस्थान | भारत सरकार की RBI2 और NPCI3 |
Google Digi Kavach System के उद्देश्य
Google Digi Kavach system के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
- उपयोगकर्ताओं के साथ होने वाले वित्तीय फ्राड से सुरक्षा प्रदान करना।
- उपयोगकर्ताओं के डाटा या गोपनीय सुचना को चोरी और लीक होने से बचाना।
- ईमेल (E-mail) खातों को स्पैम, फ़िशिंग और अन्य खतरों से सुरक्षा प्रदान करना।
- उपयोगकर्ताओं के वेब ब्राउज़िंग को दुर्भावनापूर्ण वेबसाइटों और डाउनलोड से बचाना।
- उपयोगकर्ताओं के Android उपकरणों को अवैध ऐप्स (Apps) से बचाना।
- उपयोगकर्ताओं के उपकरणों को चोरी होने और मालवेयर (Malware) से बचाना।
Google Digi Kavach System की विशेषताएं
Google Digi Kavach System की निम्नलिखित विशेषताएं है-
- Google का Digi Kavach System आपके आनलाइन बैंक खातों की दो-कारक प्रमाणीकरण4 (Two-Factor Authentication-2FA) के द्वारा सुरक्षा प्रदान करेगा।
- यह प्रणाली उपयोगकर्ताओं को उनके बैंक खातों, क्रेडिट कार्ड, डेविट कार्ड (ATM) और अन्य महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों की सुरक्षा करने में मदद करती है।
- Google के इस System का उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिये अपने Google खाते को साइन इन (Login) करें और Google Digi Kavach प्रणाली को सक्षम करें।
- एक बार Digi Kavach System के सक्षम होने के बाद, यह प्रणाली सुरक्षा के लिए 24/7 काम करेगी।
- Digi Kavach System एक मुफ्त (Free) डिजिटल सुरक्षा सेवा है जो ऑनलाइन खातों को सुरक्षित रखने में मदद करती है।
- इस सुरक्षा प्रणाली का उपयोग कंप्यूटर, मोबाईल फोन और टैबलेट पर कर सकते हैं।
- यह प्रणाली का उपयोग किसी भी भाषा में किया जा सकता है और यह सभी उपकरणों को साइबर अटैक से सुरक्षा प्रदान करती है।
Google Digi Kavach System से लाभ
यदि आप अपने ऑनलाइन खातों की सुरक्षा को लेकर सशंकित हैं, और अभेद्य सुरक्षा चाहते है तो Google का यह Digi Kavach System एक अभेद्य आवश्यक उपकरण है। यह एक मुफ्त सेवा है जो कुछ ही मिनटों में आपके खातों को सुरक्षित करने में सक्षम है। Google Digi Kavach System का उपयोग करने के निम्नलिखित लाभ हैं-
- ऑनलाइन खातों की सुरक्षा: Google का Digi Kavach System मजबूत पासवर्ड बनाने और दो-कारक प्रमाणीकरण सुविधा से सक्षम होने के कारण बैंक खातों को हैक होने से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा परतें प्रदान करता हैं। अर्थात अपने बैंक खाते से यह सिस्टम जोड़ देने से आनलाईन फ्रॉड की सम्भावना लगभग नगण्य हो जाती है।
- समय की बचत: Google Digi Kavach System में यह सुविधा भी है कि आपके सभी ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड याद रखता है और दो-कारक प्रमाणीकरण को स्वत: सक्षम करने की क्षमता भी रखता है। इससे समय की बचत होती है।
- मानसिक तनाव से मुक्ति: Google के डिजी कवच सिस्टम को आपने खाते से लिंक कर लेने पर यह भरोसा हो जाता है कि हमारे ऑनलाइन खाते सुरक्षित हैं,और कोई फ्राड नही होगा। खाते सुरक्षित होने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाता है।
- मजबूत पासवर्ड: Google Digi Kavach System एक बहुत ही मजबूत पासवर्ड उपलब्ध कराता है जिसको हैक करना या तोड़ना बहुत ही मुश्किल है। यह कम से कम 12 वर्ण (Character) लंबे, एक बड़े अक्षर, एक छोटे अक्षर, एक संख्या और एक विशेष वर्ण वाले अभेद्य पासवर्ड बनाने में मदद करता है।
- दो-कारक प्रमाणीकरण: यह सिस्टम दो-कारक प्रमाणीकरण की एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जोड़ता है जो आपके खाते में लॉग इन करने के लिए एक पासवर्ड और एक अतिरिक्त कोड की आवश्यकता होती है। यह कोड आपके स्मार्टफोन पर भेजा जाता है या किसी ऑनलाइन प्रमाणीकरण ऐप द्वारा उत्पन्न किया जाता है।
- गतिविधि की निगरानी: Google का यह सुरक्षा सिस्टम खातों में होने वाली गतिविधियों की निगरानी भी करता करता है। यदि कोई असामान्य या अवैध गतिविधि पाई जाती है, तो Google Digi Kavach System आपके मोबाईल/ मेल/ Whatsapp पर एक अलर्ट संदेश भेजेगा जिससे आप अपने खाते की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो जायेंगे।
Digi Kavach System का उपयोग कैसे करे ?
Google DigiKavach कोई अलग से डाउनलोड करने वाला ऐप या पब्लिक टूल नहीं है, बल्कि यह Google के अलग-अलग प्रोडक्ट्स और सिस्टम में इनबिल्ट सुरक्षा तकनीक (built-in security layer) के रूप में काम करता है।
इसलिए, आप सीधे इसे इंस्टॉल नहीं करते — बल्कि Google के जिन सर्विसेस में यह इंटीग्रेटेड है, उनका सही तरीके से उपयोग करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
1. Google Chrome का सुरक्षित उपयोग करें
-
Chrome ब्राउज़र में DigiKavach का AI सिस्टम फिशिंग साइट्स और फ्रॉड URL को डिटेक्ट करता है।
-
जब आप किसी संदिग्ध वेबसाइट पर जाते हैं, तो Chrome आपको “Deceptive Site Ahead” या “This site may be trying to steal your information” जैसे अलर्ट दिखाता है।
🔹 क्या करें:
-
Chrome को अपडेट रखें
-
Safe Browsing मोड ON रखें (Settings → Privacy & Security → Safe Browsing)
2. Google Play Store से ऐप्स डाउनलोड करें
-
DigiKavach नकली Loan Apps या फेक ऐप्स को Play Store से हटाने में मदद करता है।
-
Google अब प्री-इंस्टॉलेशन स्कैनिंग और रीयल-टाइम स्कैनिंग करता है, जिससे खतरनाक ऐप्स इंस्टॉल होने से पहले ही रोक दिए जाते हैं।
🔹 क्या करें:
-
केवल Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें
-
“Play Protect” ON रखें (Play Store → Profile → Play Protect)
3. Google Pay में फ्रॉड चेतावनी (Fraud Alerts in GPay)
-
DigiKavach अब Google Pay में भी इंटीग्रेट हो रहा है।
-
यदि आप किसी संदिग्ध UPI ID को पैसा भेज रहे हैं, तो Google Pay आपको चेतावनी देगा:
-
“This account is suspected of fraud”
-
“Be cautious before proceeding”
-
🔹 क्या करें:
-
GPay अपडेट रखें
-
किसी अनजान व्यक्ति को UPI से पैसे भेजने से पहले विवरण जांचें
4. Google Messages और SMS सुरक्षा
-
AI अब SMS के जरिए भेजे जा रहे फेक लिंक, OTP चोरी करने वाले मैसेज, और लोन स्कैम मैसेज को पहचानता है।
-
भविष्य में DigiKavach ऐसे SMS को पहचानकर उन्हें स्पैम या चेतावनी सहित दिखाएगा।
🔹 क्या करें:
-
Google Messages ऐप का उपयोग करें
-
“Spam Protection” चालू रखें
5. Google की सुरक्षा रिपोर्ट और सहयोग का लाभ उठाएँ
-
DigiKavach सरकारी संस्थाओं (CERT-In, NPCI, RBI) के साथ मिलकर काम करता है।
-
जैसे ही कोई नया फ्रॉड मॉडल सामने आता है, वह Google सिस्टम्स में अपडेट हो जाता है।
🔹 क्या करें:
-
नियमित रूप से Android सिक्योरिटी अपडेट्स इंस्टॉल करें
-
अनजान लिंक, कॉल और ऐप्स से सावधान रहें
Google का Digi Kavach System क्यों महत्वपूर्ण है?
डिजिटल पेमेंट से जुड़े ऑनलाइन फ्राड भारत में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं , महत्वपूर्ण यह है कि ऑनलाइन फ्राड के नये-नये तरीके लगातार विकसित हो रहे हैं। इस दिशा में भारत सरकार ने साईबर सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाये है और काफी हद तक साईबर ठगी को रोकने में कामयाब भी है।
लगातार विकसित हो रहे ऑनलाइन खतरे को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा के नए मानकों और उपायों की आवश्यकता महसूस की गयी। उपयोगकर्ताओं की संख्या के मामले में गूगल की सेवाओं का उपयोग करने में भारत एक अग्रणी देश है, इसी को ध्यान में रखते हुये गूगल ने आनलाइन ट्रांजेक्शन को डिजिटल फ्राड से बचाने के लिये Digi Kavach System को सबसे पहले भारत में लांच किया। यद्यपि यह अभी पायलट प्रोजेक्ट है।
अन्य आनलाइन सुरक्षा मानकों के साथ गूगल के सिस्टम को अपने खाते के साथ जोड लेने से आनलाइन ठगी की संभावना बिलकुल नगण्य हो जाती है। गूगल का यह Digi Kavach System एकदम सुरक्षित और विश्वसनीय प्रोग्राम है जो भारत सरकार द्वारा लागू साइबर लॉ (Cyber Law) के अंतर्गत अनुमोदित है। अर्थात भारत सरकार द्वारा इस सिस्टम को लागू करने की मंजूरी प्रदान की गयी है। आनलाइन फ्राड को रोकने के लिये बनाये गये अब तक के सभी उपायों या तंत्रो में गूगल का यह Digi Kavach System सबसे अधिक उत्कृष्ट और बेहतरीन है , इसलिये इसे उपयोग करने की अनुशंसा की जाती है।
Digi Kavach System की कार्य प्रणाली
गूगल का डिजी कवच प्रणाली निम्नलिखित तरीके से काम करेगी।
1- कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिए रोके जाएंगे ऑनलाइन फ्रॉड
गूगल ने बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए डिजी कवच प्रोग्राम पेश किया है। इस प्रोग्राम के जरिए फ्रॉड के पैटर्न को जल्दी से समझकर उसका पता लगा लिया जायेगा। गूगल ने इस सिस्टम को अभेद्य बनाने के लिये मानव बुद्धिमत्ता (Human Intelligence) के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात AI (Artificial Intelligence) आधारित तकनीकी का समावेश किया है। इस तकनीकी का उपयोग करके गूगल पे (Google Pay) ने 12,000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड रोके हैं।
2- घोटालेबाजों पर रखेगा नजर
गूगल APAC (Asia Pacific) के उपाध्यक्ष सैकत मित्रा ने बताया कि डिजि कवच सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के जरिए घोटालेबाजों के गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और टेक्नोलॉजी के माध्यम से उनके काम करने के तरीको की पहचान की जा रही है कि वे कैसे काम करते हैं। घोटालेबाजों के काम करने के तरीको की पहचान हो जाने से उनकी रणनीति और उनकी अगली चाल क्या होगी, इसका अनुमान लगाना आसान हो जाता है। परिणाम स्वरुप उपयोगकर्ता सावधान हो जाता है।
3- डिजी कवच के लिए RBI और NCPI से की गई साझेदारी
सूचनाओं के पारदर्शी आदान-प्रदान की गारंटी देने और वित्तीय घोटालों के खिलाफ उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए गूगल ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) दोनों के साथ मिलकर काम कर रही है। RBI और NCPI के साथ काम करके गूगल ने भारतीयों के विश्वास को बढ़ाने में कामयाब रही है, जिसके कारण अच्छे नतीजे हासिल किए हैं।
समापन ( Conclusion)
गूगल के Digi Kavach प्रणाली का निष्कर्ष यह है कि यह एक व्यापक और अभिनव समाधान है जो सभी के लिए ऑनलाइन सुरक्षा और जागरूकता को सुलभ बनाता है। यह प्रणाली उपयोगकर्ताओं को अपने डेटा और उपकरणों को ऑनलाइन खतरों से बचाने में मदद करती है, और यह सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। इस आर्टिकल में Google Digi Kavach System के संपूर्ण विवरण को प्रस्तुत करने का यथा संभव प्रयास किया है , आशा है आप इस जानकारी को पढ़कर अवश्य लाभांवित हुये होंगे और दुसरों को भी लाभांवित कर पायेंगे। अंत तक इस जानकारी युक्त लेख को पढ़ने के लिये बहुत – बहुत धन्यवाद।
शब्दावली (Terminology)
- साइबर ठगी (Cyber Crime): साइबर अपराध/ठगी एक ऐसी आपराधिक गतिविधि है जिसमें कंप्यूटर ,मोबाईल, टैबलेट, नेटवर्क डिवाइस या नेटवर्क के माध्यम से ठगी की जाती है। साइबर अपराधी इसके जरिए व्यक्तिगत डाटा (प्राइवेसी) से लेकर पैसे तक उड़ा ले जाते हैं ↩︎
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI): भारत का केंद्रीय बैंक है जो भारत में सभी बैंको (सरकारी एवं प्राइवेट) का संचालन एवं नियमन करता है। ↩︎
- National payments Corporation of India (NPCI): भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा स्थापित एक निगम है जिसे भारत में विभिन्न खुदरा भुगतान प्रणालियों के लिए एक मातृसंस्था के रूप में कल्पित किया गया है। इसकी स्थापना 2008 में हुई और यह कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत एक गैर-लाभकारी संगठन है। प्रमुख 17 बैंकों का एक संघ इसका स्वामी है ↩︎
- दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA-Two-Factor Authentication)): 2FA एक बहु-कारक इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणीकरण की विधि है जिसमें किसी उपयोगकर्ता को प्रमाणीकरण तंत्र में दो या दो से अधिक साक्ष्य सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने के बाद ही किसी वेबसाइट या एप्लिकेशन तक पहुंच प्रदान की जाती है। ↩︎
4 thoughts on “Google Digi Kavach System :ऑनलाइन फ्राड से छुटकारा देगा गूगल का डिजी कवच सिस्टम”