UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme-2025 : छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना उत्तर प्रदेश

🗓️ Updated on: September 11, 2026

Join Whatsapp Group
Join Telegram channel

क्या आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है और हाईस्कूल/इंटरमीडिएट/उच्च शिक्षा के कक्षाओं के विद्यार्थी हैं, तो UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme आपके लिए हैं। यदि अपनी शिक्षा को जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता की तलाश कर रहे हैं? अगर हाँ, तो आप सही जगह पर हैं। उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों/छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती हैं। UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme के तहत विभिन्न श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं को लाभ मिलता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको उत्तर प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना (UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिनमें पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, और छात्रवृत्ति राशि शामिल है।

UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानो / विद्यालयों / महाविद्यालयों में पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षाओं में नियमित रुप से अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग /अल्पसंख्यक वर्ग तथा सामान्य वर्ग के छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme) की धनराशि का वितरण प्रतिवर्ष बजट की उपलब्धता के सीमा तक निर्धारित प्राविधानों और वरीयताओं के अनुसार किया जाता है। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को मुख्यत: दो कैटेगरी में विभक्त किया गया है।

  1. प्री-मैट्रिक स्कालरशिप (Pre- Matric Scholarship) : कक्षा 9-10 के विद्यार्थियों हेतू- (पूर्व दशम कक्षा)
  2. पोस्ट-मैट्रिक स्कालरशिप ( Post- Matric Scholarship): कक्षा 11-12 तथा उच्च कक्षाओं हेतू – ‌(दशमोत्तर कक्षा)

महत्वपूर्ण तिथियां

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026-27 में विद्यार्थियों की श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

छात्रवृत्ति श्रेणीआवेदन शुरू होने की तिथिऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
प्री-मैट्रिक (Pre-Matric) – कक्षा 9वीं एवं 10वीं11 अगस्त 202621 सितंबर 2026
पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट (Post-Matric Intermediate) – कक्षा 11वीं एवं 12वीं11 अगस्त 202621 सितंबर 2026
दशमोत्तर (Post-Matric Other Than Inter) – UG, PG, डिप्लोमा, मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि15 सितंबर 202631 अक्टूबर 2026

हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने की तिथि:

ऑनलाइन फाइनल सबमिट करने के बाद आपको 3 दिनों के भीतर अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की कॉपी के साथ इसे अपने कॉलेज या स्कूल में जमा करना होगा

आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme के लिए आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए सभी दस्तावेज़ों को तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो:

  • आधार कार्ड (ध्यान रहे, आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है)।
  • आय प्रमाणपत्र (Income Certificate) (अभिभावक का )। जाति प्रमाणपत्र (Caste Certificate) (OBC/SC/ST छात्रों के लिए)।
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट (Previous Class Marksheet)।
  • वर्तमान कॉलेज/स्कूल की फीस रसीद (Fee Receipt)।
  • कॉलेज का आईडी कार्ड या एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number)।
  • बैंक पासबुक (खाता छात्र के नाम पर होना चाहिए और आधार से लिंक होना चाहिए)।

UP स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके खुद या किसी साइबर कैफे से फॉर्म भरवा सकते हैं:

स्टेप 1: नया पंजीकरण (Student Registration)

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Student” टैब पर क्लिक करें और फिर “Registration” को चुनें।
  • अपनी श्रेणी (SC/ST/General, OBC, या Minority) के अनुसार सही लिंक (Pre-Matric या Post-Matric) पर क्लिक करें।
  • मांगी गई बुनियादी जानकारी भरें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करके रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड संभाल कर रख लें।

स्टेप 2: लॉगिन और आवेदन फॉर्म भरना (Login & Application Fill)

  • रजिस्ट्रेशन के बाद दोबारा “Student” टैब पर जाएं और “Fresh Login” या “Renewal Login” (यदि आप दूसरे/तीसरे वर्ष के छात्र हैं) पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, OTR और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अब “Fill Application Form” पर क्लिक करें और अपनी शैक्षणिक, व्यक्तिगत और बैंक संबंधी सभी जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरें।

    स्टेप 3: जांच हेतु प्रिंट (Draft Print for College Verification)

    • फॉर्म भरने के बाद “जांच हेतु आवेदन प्रिंट करें” पर क्लिक करके ड्राफ्ट का प्रिंट निकालें।
    • इस प्रिंट को अपने कॉलेज/स्कूल के संबंधित शिक्षक को दिखाकर चेक करवा लें ताकि कोई गलती हो तो सुधारी जा सके।

    स्टेप 4: फाइनल सबमिट और कॉलेज में जमा करना (Final Submission)

    • सब कुछ सही होने पर वेबसाइट पर आकर फॉर्म को “Final Lock” (सबमिट) कर दें।
    • फाइनल सबमिट करने के 3 दिन बाद आपको फाइनल प्रिंट आउट मिलेगा।
    • इस फाइनल प्रिंट के साथ अपने सभी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी अटैच करके अपने कॉलेज/स्कूल के कार्यालय में अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें।

    महत्वपूर्ण लिंक्स

    UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme के सम्बंध में महत्वपूर्ण लिंक्स निचे दिये गये है।

    Official WebsiteClick Here
    Help Line18001805131
    Download NotificationClick Here
    Home PageClick Here

    महत्वपूर्ण टिप्स (Important Tips for Students)

    • आधार और बैंक खाता: आपका बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें NPCI मैपिंग (Aadhaar Seeding) होनी जरूरी है, क्योंकि स्कॉलरशिप का पैसा सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में आता है।
    • जल्द करें आवेदन: अंतिम दिनों में वेबसाइट का सर्वर काफी धीमा हो जाता है, इसलिए UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme के आवेदन के लिए आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें।

    निष्कर्ष (Conclusion)

    उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना (UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme) से संबंधित ऑनलाइन जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए scholarship.up.gov.in आधिकारिक पोर्टल है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले वर्तमान सत्र में लागू नियम, पात्रता, समय-सारिणी और आवश्यक निर्देशों को आधिकारिक पोर्टल से अवश्य जांचना चाहिए।

    छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी—जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता, राशि या दस्तावेज—के संबंध में अनधिकृत वेबसाइटों पर निर्भर रहने के बजाय आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता देना सबसे सुरक्षित तरीका है।

    ❓FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

    UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme के तहत कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

    इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी छात्र जो कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं या किसी भी उच्च शिक्षा कोर्स (जैसे BA, BSc, B.Com, BTech, MBA, डिप्लोमा, मेडिकल आदि) में पढ़ाई कर रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

    क्या छात्रवृत्ति का पैसा सीधे बैंक खाते में कैसे आता है?

    UP Scholarship and Fee Reimbursement Scheme के तहत मिलने वाली राशि सीधे छात्र के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता चालू हो और उसमें NPCI मैपिंग यानी Aadhaar Seeding हो रखी हो।

    Share this

    Leave a Comment