🗓️ Updated on: August 10, 2025
PM किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत योग्य किसानों को साल में ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 3 किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 2025 में भी लाखों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन कई बार किस्त आने में देरी या रोक की स्थिति आ जाती है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप समय-समय पर PM Kisan Samman Nidhi Status चेक करते रहें।
इस ब्लॉग में हम आपको वेबसाइट, मोबाइल ऐप और CSC सेंटर — तीनों तरीकों से पीएम किसान सम्मान निधि स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया बताएँगे, साथ ही किस्त रुकने के आम कारण और समाधान भी जानेंगे।
Table of Contents
Toggleवेबसाइट से PM Kisan Samman Nidhi Status चेक करने का तरीका
Pm Kisan की आधिकारिक वेबसाइट से PM Kisan Samman Nidhi Status चेक करना सबसे आसान और तेज़ तरीका है।
अपने ब्राउज़र में Pm Kisan की आधिकारिक वेबसाईट https://pmkisan.gov.in/ ओपन करें।
होमपेज पर “Know Your Status” लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर अपना किसान सम्मान निधि रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर Get OTP बटन पर क्लिक करें।
eKYC Registered मोबाईल नम्बर पर एक छ: अंको का OTP प्राप्त होगा , OTP दर्ज करके Get Detail बटन पर क्लिक करें।
अब आपको स्क्रीन पर PM Kisan Samman Nidhi Status इस प्रकार प्रदर्शित होगा-
लाभार्थी का बेसिक विवरण जैसे- जैसे- नाम ,मोबाईल नम्बर, रजिस्ट्रेशन नम्बर, पता इत्यादि।
योग्यता स्तर (Eligibility Status) जैसे- Land Seeding, e-KYC Status और Aadhaar Bank Account Seeding Status आदि।
अयोग्य होने का कारण (Reason of Ineligibility) – यदि कोई है तो।
अंतिम किस्त का विवरण (Latest installments Detail)- ड्रापडाउन से प्राप्त हुई किसी भी किस्त संख्या को चुनकर उसका विवरण प्राप्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: PM Kisan Samman Nidhi Yojana । पीएम किसान सम्मान निधि योजना। मिलेंगे 6 हजार प्रतिवर्ष
Pm Kisan Samman Nidhi रजिस्टेशन नम्बर कैसे प्राप्त करें?
Pm Kisan Samman Nidhi रजिस्टेशन नम्बर प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
- PM Kisan की वेबसाइट पर जाये और Know Your Status पर क्लिक करें।
- अब Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
- Mobile Number या Aadhaar Number में से किसी एक विकल्प का चयन करके दर्ज करें और कैप्चा कोड़ डालकर Get OTP बटन पर क्लिक करें।
- प्राप्त OTP को दर्ज करके Get Details बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन नम्बर और नाम दिखाई देगा। रजिस्ट्रेशन नम्बर को नोट कर लें।
- अब इस इस प्राप्त रजिस्ट्र्शन नंबर से अपना पीएम किसान सम्मान निधि स्टेटस चेक कर सकते है।
मोबाइल ऐप से PM Kisan Saman NIdhi Status चेक कैसे करे?
सरकार ने PM Kisan मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जिससे किसान आसानी से स्टेटस देख सकते हैं
Pm Kisan App से स्टेटस चेक करने का तरीका-
1- Google Play Store से PM Kisan Mobile App डाउनलोड करें। 2- ऐप खोले और Login विकल्प पर क्लिक करें। 3- Login type से Beneficiary ऑप्शन चयन करें। 4- Pm Kisdan Registration Id या आधार नंबर डालकर Get OTP बटन पर करें। 5- OTP दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें। 6- अब खुलने वाली स्क्रीन पर Dashboard दिखाई देगा उसपर क्लिक करें। 7- अब आपका खुल जायेगा जिसपर बेसिक जानकारी (जैसे- नाम ,मोबाईल नम्बर, रजिस्ट्रेशन नम्बर, पता), के साथ Beneficiary Status नाम की एक बटन मिलेगी जिसपर क्लिक करके अपनी किस्त संख्या दर्ज करके उस किस्त का स्टेटस जान सकते है।
CSC सेंटर से PM Kisan Samman Nidhi Status कैसे चेक करवाए?
जिन किसानों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट सुविधा नहीं है, वे नजदीकी CSC (Common Service Center) जाकर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं।
प्रक्रिया:
CSC ऑपरेटर को अपना आधार नंबर दें।
वह पोर्टल पर लॉगइन करके आपकी किस्त की स्थिति बताएगा।
जरूरत पड़ने पर KYC अपडेट या दस्तावेज अपलोड भी यहीं से हो सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi किस्त रुकने का कारण
यदि आपने PM Kisan Samman Nidhi Status चेक कर लिया है और आपकी किस्त नही आई है तो, कई बार किस्त न आने के पीछे ये कारण हो सकते हैं:
ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी न होना।
आधार कार्ड का बैंक अकाउंट (NPCI सर्वर) से लिंक न होना।
भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि अर्थात Land Seeding का न होना।
योजना की शर्तों के अनुसार पात्र न होना
आधर कार्ड का बंद या निष्क्रिय होना।
यह भी पढ़े: किसान सम्मान निधि केवाईसी कैसे चेक करें : PM Kisan Samman Nidhi KYC Status
समाधान के तरीके
यदि आपने PM Kisan Samman Nidhi Status चेक कर लिया है और किस्त नही मिली है तो आवश्यकतानुसार निम्नलिखित में से किसी उचित विकल्प को अपनाए-
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट या CSC सेंटर पर जाकर e-KYC पूरा करें।
बैंक में जाकर अपने आधार कार्ड को NPCI सर्वर से लिंक करवाये तथा अकाउंट सक्रिय करवाएँ।
CSC सेंटर से दस्तावेज़ सुधार कराएँ।
ज़रूरत पड़ने पर कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।
महत्वपूर्ण लिंक्स व सम्बंधित पोस्ट
- Farmer Registry : एग्री स्टैक योजना। किसान सम्मान निधि की नयी पात्रता निर्धारित
- UP Kisan Panjikaran 2025: agridarshan पोर्टल से करें रजिस्ट्रेशन और पाएं बीज और खाद मुफ्त में।
- मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना 2025: त्वरित राहत, सुनिश्चित लाभ और सरल आवेदन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी!
- किसानों के लिए 3000 मासिक पेंशन योजना ! प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना-PM-KMY
- Nano Fertilizers in India: नैनो उर्वरक,भारतीय कृषि का भविष्य
- PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025 | लाभ, आवेदन, पात्रता व पूरी जानकारी
- Education Valley वेबसाइट होम पेज
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता कार्यक्रम है, जो हर चार महीने में ₹2,000 की किस्त के रूप में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करता है।
अगर आप किसी भी किस्त का PM Kisan Samman Nidhi Status चेक करना चाहते हैं, तो वेबसाइट, मोबाइल ऐप और CSC सेंटर—ये तीनों तरीके आसान और भरोसेमंद हैं। नियमित रूप से Pm kisan Saman Nidhi Status चेक करने से आप समय रहते समस्याओं का पता लगा सकते हैं और उनकी सुधार प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
याद रखें, अगर आपकी किस्त नहीं आई है तो सबसे पहले कारण जानें और फिर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समाधान की प्रक्रिया अपनाएँ।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – (FAQs)
Q1. PM Kisan का स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
A1. सबसे आसान तरीका है योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary Status” सेक्शन में आधार/मोबाइल/खाता नंबर डालना।
Q2. अगर मेरी किस्त नहीं आई तो क्या करना चाहिए?
A2. पहले वेबसाइट या ऐप पर स्टेटस देखें, अगर "Payment Failed" या "Hold" दिखे तो नज़दीकी CSC सेंटर जाकर कारण पता करें और सुधार करवाएँ।
Q3. e-KYC करना ज़रूरी है क्या?
A3. हाँ, बिना e-KYC के आपकी किस्त रोकी जा सकती है। यह आधार आधारित सत्यापन है, जिसे ऑनलाइन या CSC सेंटर पर कराया जा सकता है।
Q4. क्या एक ही परिवार के दो सदस्य योजना का लाभ ले सकते हैं?
A4. नहीं, योजना के नियम के अनुसार एक परिवार में केवल एक सदस्य को लाभ मिलता है।
Q5. क्या PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं?
A5. नहीं, केवल पति या पत्नी में से कोई एक व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है।
प्रमुख शब्दावली (Key Terminology)
- PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संक्षिप्त नाम।
- किस्त: योजना के तहत मिलने वाली ₹2,000 की हर चार महीने में आने वाली राशि।
- Aadhaar Seeding: आधार नंबर को किसान के बैंक खाते और PM Kisan डेटाबेस से जोड़ने की प्रक्रिया।
- eKYC (Electronic Know Your Customer): किसान की पहचान का ऑनलाइन सत्यापन, जिसमें आधार और मोबाइल नंबर का मिलान होता है।
- NPCI Mapping: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आधार और बैंक खाते को जोड़ने की प्रक्रिया, ताकि DBT सही खाते में पहुंचे।
- RFT Signed by State: इसका मतलब है कि राज्य सरकार ने किसान की किस्त जारी करने के लिए फंड ट्रांसफर रिक्वेस्ट को डिजिटल रूप से साइन कर केंद्र को भेज दिया है।
- FTO Generated (Fund Transfer Order Generated): केंद्र सरकार द्वारा भुगतान आदेश जारी करने की स्थिति, जिससे किस्त ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होती है।
- FTO Pending for Approval: स्थिति जब भुगतान आदेश तैयार है लेकिन अभी स्वीकृति बाकी है।